Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Day 4: औंधे मुंह जा गिरी फिल्म है 'जवानी तो इश्क होना है', सोमवार की (original) (raw)
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Day 4: अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, वरुण धवन की फिल्म है 'जवानी तो इश्क होना है' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई कर ली है.
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Day 4
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Day 4: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, इस समय अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की वजह से छाए हुए हैं. इस फिल्म को रिलीज हुए अभी केवल 4 दिनों का समय हुआ है. इतने कम समय में ही फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की हालत खराब हो गई है. वीकेंड पर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने खूब नोट छापे थे. हालांकि सोमवार आते ही फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की हालत खराब हो गई. अगर बात की जाए फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की कमाई की तो चौथे दिन फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है, जो कि रविवार को 9 करोड़ रुपए था. वरुण धवन (Varun Dhawan), मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के बीते दिन 7,835 शोज दिखाए गए हैं. इसी के साथ फिल्म का टोटल ग्रॉस 32.93 करोड़ रुपए हो चुका है. वहीं फिल्म का नेट कलेक्शन 27.50 करोड़ रुपए आंका जा रहा है.
क्या रहा फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ओवरसीज कलेक्शन?
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ओवरसीज कलेक्शन एक करोड़ रुपए बताया जा रहा है. इसी के साथ फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का टोटल ओवरसीज कलेक्शन 9.50 करोड़ रुपए हो गया है. इसके अलावा फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 42.43 करोड़ रुपए हो गया है. इन आंकड़ों से पता चलता है कि डेविड धवन (David Dhawan) के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का जादू थोड़ा कम हो चुका है. वरुण धवन (Varun Dhawan) की कॉमेडी अब लोगों को हंसा नहीं पा रही है. यही वजह है जो सोमवार को वरुण धवन स्टारर 'है जवानी तो इश्क होना है' के हौसले पस्त हो गए.
क्या होने वाला है फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का हाल?
कहना गलत नहीं होगा कि वीक डेज में फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की कमाई को संभाल पाना थोड़ा मुश्किल होने वाला है. वैसे भी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की बातें हो रही हैं. माना जा रहा है कि चुनरी चुनरी गाने को लेकर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के मेकर्स ने गलती कर दी है. वहीं वीक डेज पर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को कोई भी फायदा नहीं हो रहा है. कहा जा सकता है कि फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को अब तो केवल वीकेंड ही बचा सकते हैं, जिसके आने में फिलहाल बहुत समय बचा हुआ है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…