Peddi Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की 'पेद्दी' का राज, मंगलवार को हुई छप्परफाड़ कमाई | Bollywood Life हिंदी (original) (raw)

Peddi Box Office Collection Day 6: 'पेड्डी’ की कमाई में छठे दिन यानी मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा उछाल देखने को मिला है. राम चरण की स्पोर्ट्स-ड्रामा ने वर्किंग डे होने के बावजूद छप्परफाड़ कमाई की है.

Peddi Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की 'पेद्दी' का राज, मंगलवार को हुई छप्परफाड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'पेड्डी’

Peddi Box Office Collection Day 6: ग्लोबल स्टार राम चरण का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. उनकी हालिया रिलीज स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेड्डी’ सिनेमाघरों में अंगारे उगल रही है. थिएटरों में यह फिल्म दर्शकों के मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया बन चुकी है और कमाई के मामले में नए रिकाॅर्ड बना रही है. रिलीज के पहले दिन से शुरू हुआ कमाई का यह सिलसिला छठे दिन यानी मंगलवार को भी पूरी रफ्तार के साथ जारी रहा, जिसने फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स को भी हैरान कर दिया है.

उम्मीदों पर खरी उतरी फिल्म

राम चरण के लिए यह फिल्म बेहद खास थी. पिछले साल आई उनकी फिल्म 'गेम चेंजर' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी, जिसके बाद उन्होंने 'पेड्डी’ के जरिए बड़ा दांव खेला. फैंस को भी अपने चहेते सितारे से एक बड़ी हिट की उम्मीद थी. अब जिस तरह का कमर्शियल रिस्पॉन्स इस फिल्म को मिल रहा है, उससे साफ है कि 'पेड्डी’ दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है.

मंगलवार को हुआ तगड़ा मुनाफा

सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 'पेड्डी’ ने छठे दिन यानी पहले मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाला जंप दिखाया है. वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने मंगलवार को करीब 9.65 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया. हैरान करने वाली बात यह है कि यह आंकड़ा सोमवार की कमाई से कम है लेकिन वर्किंग डे होने के बाद भी इतना कलेक्शन करना शानदार है.

200 करोड़ क्लब के बेहद नजदीक फिल्म

अगर भारत में फिल्म के कुल नेट कलेक्शन की बात करें, तो 'पेड्डी’ 180 करोड़ रुपये के आंकड़े के बहुत पास है. जिस तेज रफ्तार से यह फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि अगले एक-दो दिनों में यह आसानी से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. वहीं, दूसरी तरफ वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में तो फिल्म ने पहले ही इतिहास रच दिया है. 'पेड्डी’ रिलीज के एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही ग्लोबल लेवल पर 313 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है.

दूसरी फिल्मों को चटाई धूल

राम चरण की इस फिल्म की कामयाबी इसलिए भी बड़ी मानी जा रही है क्योंकि इसका मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी बॉलीवुड फिल्मों से था. 'पेड्डी’ का सीधा क्लैश वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और बॉबी देओल की 'बंदर' से हुआ था. लेकिन राम चरण के स्टारडम और फिल्म की दमदार कहानी के आगे बॉलीवुड के दोनों दिग्गज पस्त नजर आए. इन दोनों ही बड़ी फिल्मों को पछाड़कर 'पेड्डी’ कमाई की रेस में बहुत आगे निकल चुकी है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.