Mouni Roy (original) (raw)

bollywoodlife.com celeb

Mouni Roy Profile

Born : August 28, 1985

Born Place : कूच बिहार,पश्चिम बंगाल,भारत

Height: 5.3 फीट

मौनी राय एक जानीमानी अदाकारा हैं जो कि टीवी और बॉलीवुड में काफी सक्रिय हैं। मौनी राय का जन्म 28 सितंबर 1985 को कूच बिहार पश्चिम बंगाल में हुआ था। मौनी राय साल 2007 से टीवी जगत में काम कर रही हैं। मौनी राय को पहला ब्रेक डेलीसोप क्वीन एकता कपूर ने दिया था। मौनी राय ने एकता कपूर के टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अभिनय किया है। जिसके बाद मौनी राय ने 'जरा नचके दिखा' (2008), 'कस्तूरी' (2008), 'पति पत्नी और वो' (2009), 'देवों के देव...महादेव' (2011–14), 'जुनून - ऐसी नफरत तो कैसा इश्क' (2012–13), 'झलक दिखला जा 7' (2014), 'नागिन' (2015) जैसे टीवी शोज में काम किया। कलर्स टीवी के सुपरनैचुरल शो 'नागिन' के दो सीजन्स में मौनी रॉय ने नागिन का किरदार निभाया था। एकता कपूर के इस शो ने मौनी रॉय को हर घर में एक नई पहचान दिला दी थी। जिसके बाद मौनी रॉय ने बॉलीवुड में एंट्री मारी। साल 2018 में मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' के जरिए बॉलीवुड में अपना कदम रखा था। जिसके बाद मौनी रॉय ने 'केजीएफ' (2018) 'रोमियो अकबर वाल्टर' (2019), 'मेड इन चाइना' (2019) जैसी फिल्मों में काम किया है।