Main Vaapas Aaunga Diljit Dosanjh create a special video will come in the end credits: फिल्म में दिखेगा Dilji (original) (raw)

Main Vaapas Aaunga Imtiaz Ali Diljit Dosanjh create a special video: डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' बस रिलीज होने को है. ऐसे में बॉलीवुड स्टार दिलजीत दोसांझ ने अपने फैंस को एक खास तोहफा देने की तैयारी कर ली है.

Main Vaapas Aaunga में दिखेगा Diljit Dosanjh का स्पेशल गाना, फैंस को मिलेगा शानदार तोहफा

Dosanjh का स्पेशल गाना, फैंस को मिलेगा शानदार तोहफा

Diljit Dosanjh Extends Best Wishes to Main Vaapas Aaunga: बॉलीवुड के जानेमाने डायरेक्टर इम्तियाज अली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इम्तियाज अली और वेदांग रैना लगातार अपनी फिल्म को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं. इम्तियाज अली को उम्मीद है कि उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंड़े गाड़ देगी. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ ने वेदांग रैना और उनकी टीम को एक खास संदेश दे डाला है. अभी ज्यादा देर नहीं हुई है जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए दिलजीत दोसांझ ने वेदांग रैना और फिल्म की टीम को ऑल द बेस्ट बोल दिया है. कहना गलत नहीं होगा कि इस समय वेदांग रैना को दिलजीत दोसांझ के इस सपोर्ट की बहुत जरूरत है. वैसे भी पहली बार दिलजीत दोसांझ वेदांग रैना के साथ काम कर रहे हैं. ऐसे में वेदांग रैना के लिए फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' तो खास होने वाली है.

क्या फिल्म में होगा दिलजीत दोसांझ का खास गाना

बताया जा रहा है कि फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में दिलजीत दोसांझ का एक स्पेशल गाना भी होने वाला है. ये गाना आखिर में क्रेडिट्स के साथ रिलीज किया जाएगा. कहना गलत नहीं होगा कि अपने इस गाने के जरिए दिलजीत दोसांझ फैंस को तोहफा देने वाले हैं. बता दें कि फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह के पोते का किरदार निभाने वाले हैं. फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में 1947 में हुए भारत विभाजन के समय की लव स्टोरी को दिखाया जाएगा. फिल्म में वेदांग रैना ने नसीरुद्दीन शाह की जवानी के दिनों का किरदार निभाया है. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे दिलजीत दोसांझ के सामने एक 78 साल पुरानी अधूरी प्रेम कहानी आएगी. फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा शरवरी वाघ, वेदांग रैना, नीलांजना घोष और पूजा तिवारी भी नजर आएंगे. फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है. इस फिल्म के गाने इरशाद कामिल ने लिखे हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा'

आपको बता दें कि फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून, 2026 यानी शुक्रवार को रिलीज हो रही है. यही वजह है जो फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के सितारे फिल्म को खूब प्रमोट कर रहे हैं. अभी हाल ही में फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की पूरी टीम अटारी बॉर्डर पर पहुंची थी. यहां पर बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान आयोजित 'जय हो- ए म्यूजिकल सैल्यूट टू द ब्रेवहार्ट्स' (Jai Ho-A Musical Salute to the Bravehearts) कार्यक्रम के दौरान टीम ने फिल्म को प्रमोट किया. इस दौरान फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की टीम देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई. मौका मिलते ही एआर रहमान ने अटारी बॉर्डर पर अपने शानदार संगीत के जरिए जमां बांध दिया था. अब फैंस भी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AS_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AS_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AS_Inarticle_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AS_Inarticle_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AS_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AS_OOP_1x1|1,1