Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler 10 June: अरमान की जिंदगी झंड करने आएगी ये लड़की, बुरा फंसेगी अभिरा (original) (raw)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler 10 June: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान की जिंदगी में एक और नई एंट्री होने वाली है. वहीं दूसरी तरफ मायरा अभिरा का काम बढ़ाने वाली है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपनी सौतन को सिर पर लाकर बैठाएगी अभिरा, कहानी में होगी एक नई एंट्री

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपनी सौतन को सिर पर लाकर बैठाएगी अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler 10 June: स्टार प्लस के जानेमाने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इस समय बवाल मचा हुआ है. बुआ सा ने दिशा को अपनी बातों में बुरी तरह उलझा लिया है. बुआ सा की वजह से अभिरा और अरमान बुरा फंस गए हैं. . समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) के शो में अब तक आपने देखा, कावेरी के कहने पर अभिरा और अरमान घर छोड़ देते हैं. मुक्ति और मायरा भी अभिरा और अरमान के साथ घर छोड़ देती हैं. मोहल्ले में आकर अभिरा और अरमान घर की सफाई करते हैं. इस दौरान रात में अभिरा और अरमान को साथ समय बिताने को मिलता है. इस दौरान अरमान अभिरा को साथ देने के लिए शुक्रिया कहता है. अभिरा और अरमान अपनी बेटियों से सच छिपाने की कोशिश करते हैं. इसी बीच अभिरा और अरमान की कहानी में एक और बड़ा बदलाव आने वाला है. सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही एक नई एंट्री होने वाली है.

अरमान की जिंदगी में किसी और को लेकर आएगी अभिरा

**सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है **के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अभिरा अरमान के लिए एक डॉक्यूमेंट्री बनाने वाली है. अभिरा को पता चलेगा कि पोद्दार परिवार ने अरमान के अलग होने की बात अखबार में छपवा दी है. ये बात जानकर अभिरा और अरमान दोनों को सदमा लग जाएगा. इस दौरान अभिरा की मुलाकात एक औरत से होने वाली है. इस औरत का नाम नेहा वर्मा होगा. अभिरा नेहा वर्मा को अरमान की जिंदगी में लाने वाली है. ऐसा करके अभिरा अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाली है.

मायरा और मुक्ति का होगा झगड़ा

अभिरा और अरमान की नाक के नीचे मुक्ति और मायरा पानी लेने जाती हैं. यहां पर मोहल्ले में मायरा और मुक्ति का झगड़ा औरतों से हो जाता है. दूसरी तरफ बुआ सा दिशा को बधाई देगी. दिशा दावा करेगी कि वो परिवार के लोगों को सच बता देगी. ये बात सुनकर बुआ सा दिशा के कान भरने वाली है. बुआ सा कहेगी कि अगर दिशा ने जबान खोली तो ऋषभ सीधा जेल जा पहुंचेगा. ये बात सुनकर दिशा घबरा जाएगी.

मायरा पूछेगी लाख सवाल

अखबार में अरमान की फोटो देखकर मायरा और मुक्ति परेशान होने वाली है. मायरा और मुक्ति अभिरा से पूछेंगी कि परिवार अरमान से क्यों खफा है. अभिरा मायरा और मुक्ति को कुछ नहीं बताएगी. दूसरी तरफ अरमान की तबियत खराब होने वाली है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…