प्रणित मोरे के शो पर भड़के एल्विश यादव, '370 की बिरयानी' वाले विवादित क्लिप पर कसा तंज, इंटरनेट पर मचा तहलका (original) (raw)

कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो से शुरू हुआ '370 रुपये की बिरयानी' का विवाद अब इंटरनेट पर टॉक ऑफ द टाउन बन गया है. इस वायरल वीडियो पर मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने तीखा तंज कसा है.

प्रणित मोरे के शो पर भड़के एल्विश यादव, '370 की बिरयानी' वाले विवादित क्लिप पर कसा तंज, इंटरनेट पर मचा तहलका

370 की बिरयानी वाले क्लिप पर भड़के एल्विश यादव

सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक स्टैंडअप कॉमेडी शो का वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है. इस वायरल वीडियो में एक लड़के द्वारा महिलाओं और कंसेंट को लेकर की गई टिप्पणी पर लोग जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं. अब इस पूरे मामले में 'बिग बॉस ओटीटी' विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की भी एंट्री हो गई है, जिन्होंने इस विवाद पर बेहद कड़ा और तीखा रिएक्शन दिया है.

एल्विश यादव का तीखा वार

इस पूरे मामले पर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए एल्विश यादव ने लिखा, "370 की बिरयानी ने दो चीजें एक्सपोज कर दी हैं. एक आदमी को लगा कंसेंट का भी एमआरपी होता है. और एक कॉमेडियन को लगा कि हर असहज चुप्पी को लाफ्टर ट्रैक के पीछे छुपाया जा सकता है." अपने अंदाज में तंज कसते हुए एल्विश ने आगे लिखा, "बिरयानी तो दम पर बनी थी, लेकिन यह पूरा विवाद लोगों के ईगो पर बना है" एल्विश का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

आखिर क्या है यह पूरा विवाद?

इस विवाद की शुरुआत स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक शो के दौरान हुई. शो के दौरान दर्शकों के बीच बैठे गुरुग्राम के रहने वाले हिमांशु जांगड़ा नाम के एक युवक ने अपनी एक डेट का किस्सा शेयर किया. हिमांशु ने हंसते हुए बताया कि उसने डेट पर एक लड़की के लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी ऑर्डर की थी. डेट खत्म होने के बाद जब लड़की ने अपने घर जाने की बात कही, तो हिमांशु के दिमाग में आया कि उसने लड़की को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई है, तो वह इस पैसे को वसूलेगा तो है ही. इस बात पर शो के होस्ट प्रणित मोरे भी स्टेज पर हंसते हुए नजर आए. जैसे ही यह क्लिप इंटरनेट पर आई, लोगों का गुस्सा भड़क गया. नेटिजन्स ने हिमांशु की इस बात को महिलाओं के प्रति बेहद घटिया बताया.

एक गलती और चली गई नौकरी

इंटरनेट पर गुस्सा इस कदर बढ़ा कि शो के होस्ट प्रणित मोरे को तुरंत सामने आकर जनता से माफी मांगनी पड़ी. लेकिन इस विवाद का सबसे बड़ा खामियाजा हिमांशु को भुगतना पड़ा. सोशल मीडिया पर उनकी कंपनी को टैग किया जाने लगा, जिसके बाद हिमांशु को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया. हिमांशु जिस कंपनी में काम करते थे, उसके फाउंडर ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की. फाउंडर ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी के पास सैकड़ों शिकायत भरे ईमेल और कॉल्स आ रहे थे, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाना पड़ा. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AS_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AS_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AS_Inarticle_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AS_Inarticle_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AS_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AS_OOP_1x1|1,1