Mouni Roy became maa in Varun Dhawan movie Hain Jawani Toh Ishq Hona Hai : 40 साल की Mouni Roy बनीं 39 के Var (original) (raw)
Mouni Roy एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. हालांकि, इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ नहीं बल्कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में उनका रोल है.
'है जवानी तो इश्क होना है' में मौनी रॉय के रोल पर मचा बवाल
Hain Jawani Toh Ishq Hona Hai Casting: एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं. हाल ही में जहां एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों और पति सूरज नांबियार संग सेप्रेशन की खबरों को लेकर इंटरनेट पर छाईं हुईं थीं, वहीं अब वो वरुण धवन (Varun Dhawan) स्टारर अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hain Jawani Toh Ishq Hona Hai) में अपने रोल को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर वरुण और मौनी की उम्र और उनके रोल को लेकर नेटिजन्स इंटरनेट पर जमकर बवाल काट रहे हैं.
क्या है मौनी रॉय और वरुण धवन के रोल का विवाद?
दरअसल, ऐसी खबरें आई हैं कि मौनी रॉय (Mouni Roy Role) डेविड धवन की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन (Varun Dhawan Movie) की मां का रोल निभाती नजर आएंगी, जबकि असल जिंदगी में दोनों की उम्र में सिर्फ एक साल का अंतर है. मौनी रॉय (Mouni Roy Age) की उम्र 40 साल है और फिल्म में लीड रोल निभाने वाले एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan Age) खुद 39 साल के हैं. ऐसे में जैसे ही इस कास्टिंग की खबर सामने आई वैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों ने बॉलीवुड के इस रवैये और फिल्मों में महिला कलाकारों की उम्र को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए और जमकर कास्टिंग डायरेक्टर को ट्रोल कर रहे हैं.
मेकर्स को जमकर खरीखोटी सुना रहे नेटिजन्स
डेविड धवन की आने वाली 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म की इस अनोखी कास्टिंग की खबर जैसे ही सामने आई सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, 'यह डेविड धवन का पीक ब्रेन रॉट है.' दूसरे ने कहा, 'बॉलीवुड में जैसे ही कोई एक्ट्रेस 35 पार करती है, मेकर्स उसे मां की तरह देखना शुरू कर देते हैं.' वहीं कई लोगों ने इसकी तुलना बॉलीवुड की उन पुरानी फिल्मों से भी की, जहां मेल स्टार्स की हमउम्र एक्ट्रेसेस को उनकी मां या चाची-मामी का रोल दे दिया गया था.
#MouniRoy is 40.#VarunDhawan is 39.
And they still want us to believe this “young chaos” setup ??
This isn’t comedy anymore… this is peak DAVID DHAWAN & VARUN DHAWAN brainrot content ?
Same outdated template, same forced madness, same old wine in a new bottle.… pic.twitter.com/Ov1uUcDIYm
— Pan India Review (@PanIndiaReview) May 23, 2026
ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स का यही कहा है कि, यह कास्टिंग इंडस्ट्री में लड़के-लड़कियों के बीच होने वाले भेदभाव को साफ दिखाती है, जहां बड़ी उम्र के एक्टर्स अपने से आधी उम्र की हीरोइनों के साथ रोमांस करते रहते हैं, वहीं एक्ट्रेसेस को करियर के शुरुआती दौर में ही मां के रोल थमा दिए जाते हैं. हालांकि, कुछ लोगोंने इस दौरान कास्टिंग का बचाव भी किया. उनका कहना था कि, एक्टर्स को उम्र की परवाह किए बिना हर तरह के रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने की आजादी होनी चाहिए.
#MouniRoy is 40.#VarunDhawan is 39.
And they still want us to believe this “young chaos” setup ??
This isn’t comedy anymore… this is peak DAVID DHAWAN & VARUN DHAWAN brainrot content ?
Same outdated template, same forced madness, same old wine in a new bottle.… pic.twitter.com/Ov1uUcDIYm
— Pan India Review (@PanIndiaReview) May 23, 2026
क्या फिल्म में देखने को मिलेगा मजेदार ट्विस्ट?
तो वहीं कुछ फैंस ने मौनी रॉय की तारीफ भी की और कहा कि, उन्होंने सिर्फ ग्लैमरस रोल चुनने के बजाय एक परफॉर्मेंस ओरिएंटेड किरदार को चुना. वहीं कुछ कमेंट्स ऐसे भी देखने को मिले जिसमें यूजर्स ये कयास लगा रहे हैं कि फिल्म की कहानी में शायद कोई ऐसा जादुई या मजेदार ट्विस्ट हो, जिसकी वजह से यह कास्टिंग की गई है.
David Dhawan must be having a cameo as Varun's father, which is why Mouni Roy is playing the mother.
naughty dhawans ?? pic.twitter.com/nniNCQ4aRV
— आदेश ? (@ADfanatic_) May 23, 2026
नहीं आया सितारों की तरफ से कोई बयान
हालांकि, सच क्या है ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा. फिलहाल इस पूरे विवाद पर अभी तक तो मौनी रॉय और न ही वरुण धवन की तरफ से कोई बयान आया है. सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड होने के बावजूद डायरेक्टर डेविड धवन ने भी इस पर चुप्पी साथ रखी है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…